कोटा/नैनवा रोड स्थित जनता कॉलोनी गेट नंबर 6 के पीछे श्री श्री 108 महावीरानंद शिव वाटिका आश्रम में श्री श्री 1008 स्वामी त्यागानंद जी परमहंस की परम शिष्य, गादीपति आचार्य महावीरानंद जी परमहंस का जन्मदिवस 12 जनवरी को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सभी शिष्यों ने विधिवत गुरु पूजन कर आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग दो घंटे का सत्संग आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं को बुराइयों का त्याग कर जीवन में अच्छे कर्म अपनाने, उत्तम स्वास्थ्य का ध्यान रखने, परमात्मा के नाम का सुमिरन करने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा दी गई।
सत्संग के पश्चात गुरु जी की भव्य आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अमूल्य आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर आचार्य समूह के संस्थापक व अध्यक्ष भवानी शंकर जी गोठवाल (जयपुर), प्रहलाद जी महाराज (सदेड़ा), लक्ष्मण जी (बूंदी विधानसभा प्रत्याशी), बूंदी भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल जी, सत्यानंद जी महाराज, राजेंद्र जी, रामलाल जी, विष्णु प्रजापत, निरंजन मीणा, अजय मीणा, हरिओम बेरवा, धनराज, सुरेश तिलकर, भेरूलाल, जगदीश जी बेरवा, नितिन दाधीच, लोकेश मरमट, हेमंत तिलकर, मदन जी दिलूंदा, विनोद प्रतापगढ़ सहित अनेक गणमान्यजन व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भक्ति, सेवा और सद्कर्म के संकल्प के साथ हुआ, जिससे आश्रम परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।






