Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा शहर में “ऑपरेशन गरुड़व्यूह” के तहत लगातार कार्रवाई, नशे के कारोबारियों पर कोटा पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है

कोटा।कोटा शहर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन गरुड़व्यूह” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में शहर को नशामुक्त बनाने की दिशा में यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ताजा कार्रवाई में दो अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने नशे के कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना जवाहर नगर पुलिस ने कोचिंग एरिया में नाबालिग छात्रों को नशीली धूम्रपान सामग्री बेचने वाले दो दुकानदारों —

1️⃣ दीपक शर्मा निवासी बालाजी नगर, रंगबाड़ी योजना

2️⃣ अजय यादव निवासी शिवपुरा, थाना दादाबाड़ी —

को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से नशीली सामग्री बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं, थाना बोरखेड़ा पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 65 प्लास्टिक पव्वे देशी शराब बरामद की हैं। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी रवि कुमार निवासी बड़ी बोरखंडी नाबालिग से शराब की बिक्री करवा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में नशे के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और नशे के कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कोटा को पूर्णतः नशामुक्त शहर बनाने का संकल्प जारी रहेगा।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles