Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विजयवर्गीय समाज कोटा के अध्यक्ष बने, सीताराम ‘पंवालिया’

कोटा /विजयवर्गीय (वैश्य) समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव में सीताराम विजयवर्गीय, पंवालिया सर्वाधिक मतों से निर्वाचित घोषित हुए।

आईमा मीडिया सदस्य धनेश विजयवर्गीय ने बताया कि संपूर्ण कोटा शहर के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु शहर में स्टेशन क्षेत्र, नयापुरा, गुमानपुरा ,तलवंडी ,वसंत विहार, स्वामी रामचरण धर्मशाला विनोबा भावे नगर में मतदाताओं ने अति उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश विजय ‘सरकन्या’ ने बताया कि विजयवर्गीय नवयुवक मंडल की वार्षिक कार्यकारिणी निर्वाचन हेतु कुल 4842 मतदाताओं में से 3452 मतदाताओं ने सात पदाधिकारी और छः सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदान किया। अध्यक्ष पद हेतु चार प्रत्याशी थे।

अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मत *सीताराम विजयवर्गीय *पंवालिया* ने 3446 मतों में से 1830 प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी *मधुसूदन विजय मांगरोल* को 380 मतों से पराजित करके जीत हासिल की है। उपाध्यक्ष पद पर कपिल विजय ने 1385 मत प्राप्त कर 26 से जीत प्राप्त की, प्रधानमंत्री पद पर गजेंद्र विजय ने 1837 मत प्राप्त कर 429 मतों से जीत प्राप्त की, अर्थ मंत्री दीपक विजय पाटन पोल ने 1708 मत प्राप्त संयुक्त मंत्री बृजमोहन विजय ताखोली ने 255 मतों से विजय प्राप्त की छात्रावास एवं पुस्तकालय मंत्री पद पर वीरेंद्र विजय ने एवं प्रचार प्रचार मंत्री आशीष विजय नयापुरा विजय हुए।

सदस्य के पद पर ओमप्रकाश विजय, (मां भारती) विकास विजय, सत्यनारायण विजय, नरेश विजय, अंशुल विजय, दिनेश विजय, ने जीत हासिल की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई।

नवनिर्वाचित ‘अध्यक्ष’ सीताराम विजय पंवालिया ने उद्बोधन में सभी मतदाताओं का आभार एवं चुनाव प्रणाली के निष्पक्षता पूर्ण संपन्न होने पर निर्वाचन टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा आगामी समय में समाज की एकता ,समरसता और सतत् विकास की दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles