कोटा शहर के मध्य में स्थित स्वर्ण रजत मार्केट की पहल, कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग है, सभी को सूचित करते हुए स्वर्ण रजत मार्केट के मंत्री पारस जिंदल ने बताया कि लोकतंत्र महोत्सव में शामिल होने हेतु, मार्केट दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा, उन्होंने इस कार्य में सबके सहयोग के बात की है, सभी व्यापारी मतदान करें और अपने आसपास के लोगों से भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें, मार्केट के व्यापारी कन्हैया सिंह भदौरिया ने बताया कि कल वोटिंग है, मतदान शत प्रतिशत करने हेतु मार्केट का यह प्रयास है कि हम 1 बजे तक अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे, और अपने आसपास के लोगों को वोट देने हेतु प्रेरित करेंगे





