बांरा\
*श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान बारां* के तत्वाधान में(श्री राधे ज्वेलर्स,,, परिवार ) के माध्यम से चलाए जा रहे,,*परिंडा अभियान* के अंतर्गत संस्कृत विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को*हर घर परिंडा थीम* पर परिंडे देकर उनको उपयुक्त स्थान पर लगाकर उनमें दाना पानी की व्यवस्था के लिए संकल्प दिलाया गया ।
विद्यालय के पीयूष गुप्ता ने बताया कि संस्थान के मुकेश सोनी द्वारा चलाए जा रहे सतत परिंडा अभियान के तहत आज विद्यालय में विद्यार्थियों और स्टाफ को परिंडे देकर उनको उपयुक्त स्थान पर लगाने का संकल्प दिलाया। संस्थान के मुकेश सोनी, सोनल सोनी द्वारा *26* परिंडे भेंट किए। *26* अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस के लिए भी अधिक से अधिक मतदान करवाने हेतु संकल्प दिलवाया।
विद्यालय के ताराशंकर पंचोली ने श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान के मुकेश सोनी और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू दयाल सुमन, सुरेश मेघवाल,रामकेश मीणा, नितिन मिरोठा , पुष्पा डेसरिया, कन्हैया लाल सोन,सावित्री मीणा ,पीयूष गुप्ता और शाला विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।





