जबलपुर 11 अगस्त। जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर खितौला इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार सुबह 9 बजे बैंक लूट लिया। लुटेरों ने बैंक कर्मचारियों को कट्टा दिखाकर धमकाया। बैंक के कर्मचारी और ग्राहकों को एक कमरे में बंद करके बदमाशों ने बैंक के स्ट्रांन्ग रूम से 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख 70 हजार रुपए नकद लेकर भाग निकले। लूटे गए सोने की अनुमानित कीमत साढ़े 14 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। कुछ देर कर्मचारियों की वर्किंग देखते रहे। फिर कट्टा निकालकर अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाने लगे। वे बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे।सभी लुटेरा ने अपना चेहरा छुपा रखा था, बाइक से आए थे पांच लुटेरे, पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर दी है। पूरे जबलपुर सहित कटनी, मंडला, डिंडोरी पुलिस को अलर्ट किया गया है। जबलपुर पुलिस के मुताबिक, वारदात इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की है। यहां छह युवक तीन बाइकों पर सवार होकर आए। बैंक के बाहर बाइक खड़ी कर एक-एक कर अंदर पहुंचे।






