मांगरोल 11 अगस्त. सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांगरोल के बच्चों को डॉक्टर जगदीश निराला ने बताया कि मांगरोल का आजादी की क्रांति में क्या योगदान था .किस तरह से हमें आजादी मिलीऔर आज तक आजादी का किस प्रकार से दुरुपयोग भी हो रहा है इस अवसर पर बोलते हुए पर्यावरणविद डॉक्टर निराला ने पौधों को जीवन दाता देवता मानाऔर कहा हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिएआने वाली संतानों के लिए यह एक जरूरी भी है .तभी हमारा भविष्य सुरक्षित होगा छात्रों ने पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकालकर पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा उठाया मिशन हरियाली मांगरोल के कार्यकर्ताओं ने आज भी पौधारोपण करके आज के दिन को महत्वपूर्ण बनाया ।







