सीहोर में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम मंदिर में भगदड़ होने से 2 महिलाओं की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि रुद्राक्ष वितरण के दौरान भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मची है। 8 से 10 श्रद्धालु चक्कर और घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचे हैं। 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताई जा रहे हैं प्रदीप मिश्रा बुधवार को कुबेरेश्वर धाम से चितावलिया हेमा गांव तक कांवड़ यात्रा निकालने वाले हैं। इसमें शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भंडारे, ठहराव और दर्शन के लिए जगह कम पड़ने लगी, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। कई स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कांवड़ यात्रा में शामिल होने बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।
कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम मंदिर में भगदड़, 2 महिलाओं की मौत






