Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शिशु के जन्म के पहले घंटे में मां का दूध पिलाना बच्चों के लिए एक अमूल्य वरदान है – – डॉ. सी.बी.दास गुप्ता 

कोटा/रामकृष्ण शिक्षण संस्थान कोटा, द्वारा ग्राम पंचायत- रंगपुर के ग्राम – गंगाइचा में ग्राम स्तरीय स्तनपान संगोष्ठी संपन्न हुई ,रामकृष्ण शिक्षण संस्थान के सचिव एवं पूर्व पार्षद युधिष्ठिर चांनसी ने बताया कि 1 अगस्त से 7 अगस्त तक कोटा जिले में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से स्तनपान जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही है, जिसके तहत आयोजित ग्राम गंगाईचा में ग्राम स्तरीय संगोष्ठी के मुख्यअतिथि एवं मुख्यवक्ता डॉक्टर सी.बी.दास गुप्ता ने बताया कि परिवार द्वारा मां को हर प्रकार से सहयोग करना होगा, क्योंकि जननी मां जब तक स्वस्थ नहीं रहेगी तब तक उसे जन्म लेने वाला शिशु भी शक्तिशाली एवं बलवान नहीं हो पाएगा , कहा कि शिशु के जन्म के 1 घंटे में मां का दूध पिलाना बच्चों के लिए एक अमूल्य वरदान है ,यह न कि शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि उससे शारीरिक व मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ और आत्मविश्वास से भरपूर बनाता है ,इसलिए माताएं आने वाले नवजात शिशुओं को बलवान शक्तिमान बनाने के लिए स्वयं एवं अपने परिजनों को इस पुनीत संदेश को आगे प्रसार करने में सहयोग करें !इसी प्रकार से संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि, श्री यज्ञदत्तहाडा प्रधान संचालक, अखिल भारतीय कौशिक गायत्री परिवार बोरखेड़ा द्वारा गायत्री मां का महत्व एवं गायत्री मंत्र उच्चारण उपरान्त के शिशु के स्तनपान से जीवन में होने वाले लाभ पर चर्चा करते हुए कहा कि यह एक संजीवनी बूटी का कार्य करता है ! और डिब्बे वाले दूध का बहिष्कार करें, मां का दूध सर्वोत्तम आहार हैं!युधिष्ठिर चानसी , ने बताया कि स्तन पान से शिशु कुपोषण मोटापे सूखा रोग निमोनिया शुगर ब्लड प्रेशर से दूर रहता है! मां के दूध में रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है!

संगोष्ठी में श्री पंकज शर्मा, कशिश एनजीओ , श्री रामनिवास राठौर अध्यक्ष श्री आनंद विकास संस्थान कोटा, न्यू नवदीप विकास संस्थान,कोटा,पूर्व डायरेक्टर एवं सामाजिक कार्य कर्ता श्रीमती संगीता महालस , मेंबर श्री लटूर लाल केवट (डैनी) रंगपुर ,ओम प्रकाश शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये !

अंत में आगंतुक अतिथियों एवं प्रतिभागियों का श्रीमती संगीता महालस द्वारा स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया!

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles