Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एक करोड़ 66 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद, तीन तस्करों की तलाश जारी

के डी अब्बासी

कोटा,अगस्त। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देश पर मंडाना थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू किया।

मुखबिर की सुचना पर ग्राम रानक्याखेडी के आगे की तरफ एक कार XUV जिसके शिशे काले हे तथा जिसको तीन व्यक्ति जंगल के रास्ते पर छोडकर फरार हो गए है। सुचना पर पुलिस थाना मण्डाना टीम ने मौके पर संदिग्ध कार महिन्द्रा XUV DL 12 CA 6627 को डिटेन किया एवं जंगल मे फरार तस्करों की काफी देर तक तलाश की गई परंतु कोई नही मिला। डिटेनशुदा कार की तलाशी ली गई एवं नियमानुसार कार मे मिले अवैध मादक पदार्थ गांजे के कुल 65 प्लास्टिक के पैकेट जिनमे 333.430 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया।पुलिस टीम में मंडाना थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल

बृजेश कुमार, श्रवणराम, सत्यप्रकाश , इस्लाम मोहम्मद, सुरेंद्र सिह, पंकज कुमार शामिल थे। विशेष भुमिका-कांस्टेबल श्रवणराम की बताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles