Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रामगंजमंडी में गिर्राज जी की 24वीं परिक्रमा19 अप्रैल को

  रामगंज मंडी में शुक्रवार के दिन हर महीने की भांति  गिर्राज जी की 24वीं भव्य परिक्रमा निकाली जायेगी। जो की गिर्राज धारण कृपा मंडल रामगंजमंडी की ओर से निकाली जाती है ,जिसमे 101 पताकाओ ,ढोल नगाड़े , आतिशबाजी और गिर्राज जी महाराज की रथ की सवारी सहित श्रद्धालु यात्रा में उपस्थित रहेंगे। गिर्राज धरण कृपा मंडल सदस्य महेंद्र सामरिया ने बताया की इस परिक्रमा का उद्देश्य यह है की जो श्रद्धालु मथुरा गिरराजी की परिक्रमा से वंचित रह जाते है वो श्रद्धालु अपने ही शहर रामगंजमंडी में परिक्रमा का आनंद उठा सकते है, इस परिक्रमा में रामगंज मंडी नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहते है और आनंद का लाभ उठाते है ।परिक्रमा प्रातः 7:30 बजे मंगला आरती के बाद गोवर्धन नाथ जी मंदिर रामगंजमंडी से दूध धारा के साथ प्रारंभ होगी ।परिक्रमा का मार्ग युवा दल चोराहा ,आंबेडकर चौराहा ,स्टेशन चोरहा,छोटे गोवर्धन नाथ जी मंदिर धन्ना कैसरी चोरहा ,सरकारी कुवा , गुरुद्वारा, ज्ञान सिंह चौराहा, शाहिद पन्नालाल चौराहा ,युवा दल चौराहा से होती होते हुवे पुनः मंदिरा पर सम्पन्न होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles