Tuesday, July 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

16 यात्री मोटरसाइकिलों से बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए हुए रवाना

कोटा 1 जुलाई । विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में आज 16 यात्री मोटरसाइकिलों से बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए हुए रवाना ।विश्व हिंदू परिषद के महानगर प्रचार प्रमुख पवन पारीक ने बताया कि आज सुबह 9 बजे विश्व हिंदू परिषद कार्यालय मानव विकास भवन से विहिप के प्रांत गौरक्षा प्रमुख रामचरण लोधा के नेतृत्व में मोटरसाइकिल यात्री बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए सभी मोटरसाइकिल यात्रियों को गोदावरी धाम के संचालक बाबा शैलेंद्र भार्गव एवं विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रौनक आनंद ने केसरिया झंडी दिखाकर रवाना किया प्रांत गौरक्षा प्रमुख रामचरण लोधा ने बताया कि यह हमारी 20वीं यात्रा है हर वर्ष मोटरसाइकिल से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं और बाबा के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना करते हैं मोटरसाइकिल यात्रा में जाने वालों में रामचरण लोधा के साथ विहिप के प्रखंड अध्यक्ष दीपक शर्मा, तोलाराम मीणा, नेमीचंद कुशवाह, गोविंद कुशवाह, चेतन कलोसिया, रोहित कलोसिया, आशीष गौड, अजय यदुवंशी, विशाल मेहरा, योगेश मालव, शुभम यादव, समीर मेहरा, हर्ष यदुवंशी, आदेश श्रीवास्तव व दिलखुश लोधा शामिल है ।

सभी मोटरसाइकिल यात्रियों को विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर केसरिया दुपट्टे, माला पहनाकर रवाना किया गया ।इस अवसर पर विहिप के विभाग संगठन मंत्री मूलचंद जांगिड़, महानगर सहमंत्री मुकेश शर्मा, गौरक्षा प्रमुख चैतन नेकाड़ी, कलाल समाज के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा, देवेश पारीक व सुरेश महरानियां सहित यात्रियों के परिजन उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles