Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

इंदौर में अब बहू ने सास को उतारा मौत के घाट

इंदौर – राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद देशभर में चर्चाओं में आए इंदौर शहर में अब एक बार फिर दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है । जिसमें एक बहू ने अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया । मामला विजयनगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर इंडिया गेट के पीछे का है । यह रहने वाली 45 वर्षीय गोमती चौधरी को उसी की बहू नेहा ने फर्सी (टाइल्स) मारकर मौत के घाट उतार दिया । परिजनों की माने तो घर पर सास बहू थे । मृतक गोमती का पति , बेटा ओर बेटी बाहर गए हुए थे । हत्या की क्या वजह रही ओर किस कारण बहू नेहा ने अपनी सास को मौत के घाट उतारा पुलिस इसके कारणों को तलाश रही है । लेकिन वजह जो भी रही हो बहू नेहा इतने गुस्से में थी कि उसने सास गोमती पर कई वार किया है जिससे गोमती लहूलुहान हो गई और एमवाय अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई । फिलहाल पुलिस ने आरोपित बहू को हिरासत में ले लिया है । बताया जा रहा है मृतक महिला आठ दिन पहले भी पुलिस को रिपोर्ट करवाने पहुंची थी उसके बाद आज सुबह भी बहु की शिकायत लेकर गई थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles