Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

चांदी की पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण को निकलेंगे सांई बाबा

कोटा/गुरुपूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई को भव्य रूप से मनाया जाएगा एवं साई बाबा की भव्य पालकी शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली जाएंगी। शिशु पंचोली, चंद्रप्रकाश जेठी ने बताया कि दोपहर 1 बजे से सांई बाबा चांदी की पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण को निकलेंगे। पालकी में झाकियां, ढोल, बैंड आकर्षण का केंद्र होंगे। सांई भक्तों की टीम प्रबंधन के साथ व्यवस्था संभालेगी, प्रसाद वितरण करेगी, बुजुर्गों को दर्शन करने में सहायता करेगी, यातायात संभालेगी और जहां भी आवश्यकता होगी वहां टीम भावना से कार्य किया जाएगा। सांई भक्त भुवनेश गहलोत, हेमराज सिंह सोलंकी ने बताया कि सांई बाबा की पालकी का स्वरूप तैयार हो गया है। कार्यकर्ता एवं साई भक्त पालकी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। सांई पालकी में साई बाबा की जीवंत झाकियां विशेष आकर्षक का केन्द्र रहेगी साथ ही एक व्यवस्थित

प्रबंधन देखने को मिलेगा। कार्यकर्ता निरंतर पालकी की भव्यता बनाने में प्रयासरत हैं, सांई मंदिर में विशेष लाइटों से सजावट होगी व मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। सांई पालकी सांई मंदिर से कैथूनीपोल, श्रीपुरा, सब्जीमंडी, मोहन टॉकीज रोड, गुजराती समाज, गुमानपुरा, मल्टीपरपज स्कूल, फर्नीचर मार्केट, बल्लभ नगर चौराहा, संत कंवरराम धर्मशाला, सूरजपोल गेट, राजपूत छात्रावास, कैथूनीपोल होते हुए साई मंदिर पहुंचेगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles