Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री पीयूष समारिया ने कोटा कलक्टर का कार्यभार ग्रहण किया

के डी अब्बासी

कोटा, 24 जून। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी श्री पीयूष समारिया ने मंगलवार को कोटा जिले के कलक्टर का कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने श्री समारिया को कार्यभार सौंपा।कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा में श्री समारिया ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आमजन को किसी तरह की असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। अमृत योजना, सीवरेज लाइन एवं जल भराव के मुद्दों पर केडीए, नगर निगम एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ चर्चा कर कार्ययोजना बनाई जाएगी।

जिला कलक्टर ने कहा कि कोचिंग में कोटा की एक अलग पहचान है। पूरे देश से बच्चे यहां पढ़ाई के लिए आते हैं। कोचिंग से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा की जाएगी और इस सेक्टर को मजबूती प्रदान करने के दिशा में कार्य किया जाएगा।

2014 बैच के आईआईएस श्री समारिया इससे पहले रूडसिको में कार्यकारी निदेशक एवं आरयूआईडीपी में प्रोजेक्ट डायरेक्टर पद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles