Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ग़ज़ल -शकूर अनवर

ग़ज़ल

शकूर अनवर

कैसी माहौल* में गिरानी* है।

कितनी मुश्किल में ज़िंदगानी है।।

*

क़ाफ़िला खो गया सराबों* में।

“हमको धोखा ये था कि पानी है”।।

*

इसमें मिलना था फिर बिछड़ना था।

बस मुहब्बत की ये कहानी है।।

*

हौसला ही नहीं हो जब दिल में।

कैसे कहदें कि ये जवानी है।।

*

क़र्ज़ चुकता नहीं कभी इसमें।

यही खेती यही किसानी है।।

*

बेवफ़ाई शुआर* है उसका।

उसकी आदत वही पुरानी है।।

*

ऑंख रस्ता है शहरे -उल्फ़त* का।

दिल मुहब्बत की राजधानी है।।

*

दश्तो-सहरा* में है क़याम*अब तो।

लामकानी* ही अब मकानी है।।

*

क्यूँ उबलता नहीं है ख़ून “अनवर”।

क्या हमारी नसों में पानी है।।

*

शब्दार्थ:-

माहौल*वातावरण

गिरानी*मॅंहगाई सख़्ती

सराबों में*मरीचिकाओं में

शुआर*तरीका आदत

शहरे-उल्फ़त*प्रेमनगर

दश्तो-सेहरा*जंगल और रेगिस्तान

कयाम*निवास

लामकानी* विश्वव्यापी घर मकान रहित

शकूर अनवर

9460851271

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles