Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भजनलाल के नेतृत्व में राजस्थान मरू प्रदेश से हरित प्रदेश बनने जा रहा -सुरेश रावत

कोटा 22 अप्रेल। रघुराई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता – 2025 में सम्मिलित होने कोटा पधारे सुरेश सिंह रावत जल संसाधन मंत्री राजस्थान सरकार का कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में भाजपा शहर जिला कोटा द्वारा सर्किट हाउस में पार्टी दुपट्टा ,साफा पहनाकर और पुष्पगुच्छ के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया ।

जिलाध्यक्ष जैन ने बताया कि सुरेश सिंह रावत जल संसाधन मंत्री ने आईएमटीआई सभागार में अधिकारियों के साथ कोटा संभाग की प्रगतिरत विभागीय परियोजनाओं की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सुरेश सिंह रावत ने कहा कि ईआरसीपी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना राजस्थान सरकार की एक महत्वकांशी परियोजना है, इसका उद्देश्य पूर्वी राजस्थान में पानी की कमी की समस्या का सामना करने वाले जिलों में पीने के लिए पानी और सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना है। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही इस पर कार्य करना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बहुत अल्प समय में इस योजना को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया जा रहा हे ।

 

प्रथम फेज के तहत 12 हजार करोड के टेण्डर कर ,वर्क ओर्डर जारी कर दिये गये। द्वितिय फेज के टेण्डर प्रक्रियाधीन है। सरकार का प्रयास तय समय सीमा के अंदर आमजन को इस योजना का लाभ पहुंचाया जाना है। यह एक बहुत बडी परियोजना है, कुल राजस्थान की जनसंख्या में 40 प्रतिशत आबादी इस योजना से लाभांवित होगी।

 

सूखाग्रस्त इलाकों में पानी की आपूर्ति के विषय पर जवाब में रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान मरू प्रदेश से हरित प्रदेश बनने जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने वाटर ग्रीड की घोषणा की है। पूरे राजस्थान में चाहे वो काली सिंध हो, पार्वती हो, चंबल हो या नर्मदा नदी हो। सभी नदियों से अधिक से अधिक मात्रा में पानी मिल सके इस कार्य में सरकार प्रयत्नशील है। ताकि सूखाग्रस्त इलाकों में पानी पहुंचाया जा सके।

 

सरकारी योजनाओं का कार्य तय समय सीमा एवं गुणवत्तापूर्ण हो, जिससे आमजन को इसका लाभ मिल सके। इसके लिये अधिकारियों, कोन्ट्रेक्टरों, इंजीनियरों सभी को पाबंद किया गया है। मैं स्वंय 15 दिन में कार्य प्रगति कि रिपोर्ट ले रहा हू। मौके पर जाकर कार्य के प्रगति को देख रहा हूं।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौड़ा ,मंत्री जयदेव सुखेजा, पार्षद राकेश पुटरा, सुनील गौतम, रेखा सलूजा, विजयलक्ष्मी ,रेखा मण्डल अध्यक्ष संजय सैनी , चंद्रप्रकाश महावर, दिनेश सरसिया, महेंद्र निर्भय ,मनोज गोस्वामी, मनोज तलाइचा , दिलिप महावर, कुलदीप सिंह तलवार, राजेन्द्र खींचीं, प्रदीप राठौर सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles