Monday, July 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के एमबीएस में ठेका श्रमिकों का 2 घंटे कार्य बहिष्कार

  • कोटा 9 अप्रेल। एमबीएस हॉस्पिटल के ठेका श्रमिक आज एक बार फिर कार्य बहिष्कार पर उतर गए हैं। समय पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर हॉस्पिटल के ठेका श्रमिकों ने सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक काम बंद कर दिया। अधीक्षक के चैंबर के बाहर प्रदर्शन किया। हॉस्पिटल अधीक्षक ने ठेकेदार से बात करके जल्द वेतन डलवाने की बात कही। इधर, ठेका श्रमिकों के कार्य बहिष्कार पर चले जाने से हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर असर पड़ा। पर्ची काउंटर, दवा काउंटर, जांच काउंटर, लैब सहित अन्य जगहों पर मरीज और तीमारदार परेशान रहे।

संघ के दिलीप सिंगोर ने बताया कि राज्य सरकार ने 26 रूपए के वेतन बढ़ोतरी की थी। जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 के बीच एरियर मिला था। ठेकेदार ने एरियर में से पीएफ व ईएसआई के 12.75 प्रतिशत पैसे काट लिए। जबकि 12 महीने के एरियर में से पीएफ व ईएसआई जमा नही करवाया। वहीं टेंडर शर्त के अनुसार 7 तारीख तक ठेका श्रमिकों को वेतन भुगतान किया जाना है। 9 तारीख होने के बाद भी अभी तक ठेकेदार ने ठेका श्रमिकों को वेतन भुगतान नहीं किया। वेतन भुगतान नहीं होने पर ठेका श्रमिकों को घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles