Thursday, September 17, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मोबाइल पर लूडो खेलने के आदि,इस गेम में करीब 8-10 लाख रुपए हारा तो कर्ज चुकाने के लिए चोरी की योजना बनाई, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बारां जिले की अंता पुलिस ने भोज्याखेड़ी गांव में चोरी और जानलेवा हमले के मामले में फैले आक्रोश के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाते समय कस्बे में जुलूस के रुप में घुमाया।

एसपी राजकुमार चौधरी के अनुसार, आरोपी आशिक और आदिल ने रामेश्वर मालव के घर में घूस कर चोरी की कोशिश की। जब रामेश्वर और उनका बेटा नवल जागे तो आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया वे मोबाइल पर लूडो खेलने के आदि हैं। पिछले 5-6 महीने में उन्होंने इस गेम में करीब 8-10 लाख रुपए हार गए थे।कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने चोरी की योजना बनाई।

डीएसपी श्योजीलाल मीणा तथा अंता थाना अधिकारी दिग्विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी आदिल उर्फ मोटा कोटा के गुमानपुरा थाने काहिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ जिला कोटा और बूंदी के कई थानों में लूट, डकैती, जानलेवा हमला और अवैध हथियारों के 16 मामले दर्ज हैं। आदिल कोटा के कई थानों के वारंटों में फरार चल रहा है। आदिल एक मास्टरमाइंड अपराधी है। उसने कोटा, बारां और बूंदी जिलों के कई स्थानों के फर्जी आधार कार्ड बना रखे हैं। रविवार रात को दोनों आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर रामेश्वर के घर में पीछे से घुसे थे। चोरी एवं हमले की वारदात के बाद दोनों कोटा भागने की फिराक में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles