कोटा /महानगर गोविंद मंडावत संभागीय खटीक समाज युवा विकास समिति कोटा संभाग द्वारा संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया, सम्भागीय महामंत्री हेमंत छंदक ने बताया की बून्दी रोड वेलकम होटल के संचालक एवं कर्मचारियों के द्वारा
कोटा प्रेमनगर प्रथम निवासी नितिन खटीक की मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी गई इस कारण खटीक समाज में व्यापक रोष व्यापत है। जिसके कारण संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया और मांग की समय रहते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाये और सजा दी जाए साथ ही मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा एवं आश्रितों को सरकार द्वारा संविदा पर नियुक्ती दी जाये और आयुक्त से मांग की अगर दोषीयो के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो खटीक समाज युवा विकास समिति एक बड़ा आंदोलन करेंगी ।
संभागीय आयुक्त ने आश्वासन दिया मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्यवाही जायेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से खटीक समाज युवा विकास समिति संस्थापक अध्यक्ष रामावतार बागड़ी खटीक समाज युवा विकास समिति अध्यक्ष धर्मवीर छंदक कोषाध्यक्ष पवन सामारिया जिला अध्यक्ष संजय सामरिया पुर्व अध्यक्ष रामावतार सामरिया,पूर्व अध्यक्ष दिपक भलवाला चतुर्भुज खींची देवेन्द्र राही राकेश खींची राकेश खटीक महेंद्र परिडवाल दिनेश आर्य राजेन्द्र सोयल रामावतार खींची प्रदीप खींची कुंजबिहारी सामारिया राहुल छंदक आदि मौजूद रहे।






