Tuesday, September 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सीआई देवेश भारद्वाज ने शराब तस्करों के खिलाफ की सख्त कार्यवाही,दो तस्कर गिरफ्तार,बड़ी मात्रा में शराब बरामद

 

के डी अब्बासी

कोटा,मार्च। कोट शहर के बोरखेड़ा थाने के एस एच ओ देवेश भारद्वाज ने क्षेत्र के शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही शुरू कर दी है। बोरखेड़ा थाना प्रभारी के निर्देश पर क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर उनके कब्जे से लगभग 122 पव्वो अवैध शराब बरामद की है। कोटा सिटी एसपी डा. अमृता दुहन आईपीएस नेबताया कि कोटा शहर मे लगातार अवैध गतिविधियो की रोकथाम व अवैध शराब, मादक पदार्थों की धरपकड के लिये अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।इसी क्रम मे अति पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनीके निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक लोकेन्द्र पालीवाल के सुपरविजन मे बोरखेडा थाना प्रभारी देवेश भारद्वाज के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीमों को दो अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए।प्रथम टीम मे सहायक उप निरीक्षक करतार सिहं, कांस्टेबल रामेश्वर और राहुल द्वारा दौराने गश्त रोयलपाम मल्टी के पीछे कैनाल रोड बजरंग नगर से अवैध रुप से शराब का विक्रय करते हुए शराब तस्कर विजेन्द्र सिहंखींची उर्फ बंटी सिगरेट को 13 कृष्णा नगर बजरंग नगर से अवैध देशी शराब के 62पव्वो के साथ गिरफ्तार किया।द्वितीय टीम मे सहायक उप निरीक्षक शिवराज मय टीम सदस्य कांस्टेबल मक्खनलाल, रामवीर, के द्वारा दौराने गश्त समृद्धि नगर नहर के पास बोरखेडा से अवैध रुप से शराब का विक्रय करते हुए शराब तस्कर आकाश को अवैध देशी शराब के 60 पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles