Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दरा घाटी में लगने वाले जाम का मामला विधानसभा में मचे सियासी घमासान के बाद अब सड़कों पर उतर आया है, झालावाड़ में व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखें

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दरा घाटी में लगने वाले जाम का मामला विधानसभा में मचे सियासी घमासान के बाद अब सड़कों पर उतर आया है।सोमवार को सर्व समाज ने झालावाड़ शहर को बंद रखने का आह्वान किया था इस अपील का व्यापारियों द्वारा समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे दिया झालावाड़ में सुबह से ही इक्का-दुक्का टुकानों को छोड़कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। इस संबंध में सर्व समाज के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता ने शहर के भवानी क्लब पार्क में एकत्र होकर वाहन रैली भी निकली व्यापारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दरा घाटी में बढ़ते ट्रैफिक से आए दिन जाम की समस्या बनी हुई है। ऐसे में गत दिनों में यहां इलाज करवाने के लिए कोटा जाने वाले गंभीर मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा जाम से निजात दिलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। यह व्यवस्था बारिश के दिनों में समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जिले वासी इस समस्या का स्थाई निदान चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को शहर को बंद करने का आह्वान किया गया था जिसे व्यापारियों का पूर्ण रूप से समर्थन मिला है। उन्होंने कहा की इस समस्या के निदान के लिए एडवोकेट एसोसिएशन तथा मेडिकल एसोसिएशन का भी उन्हें समर्थन मिला है। ऐसे में आगामी दिनों में उनके द्वारा भी कार्य का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं इस समस्या का स्थाई हल ना निकलने पर पूरे जिले को बंद रख विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles