Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा की आमसभा रविवार को

2.38 करोड़ के लाभांश वितरण का किया जाएगा अनुमोदन, स्वीकृति के बाद होगा वितरण

के डी अब्बासी

कोटा, 28 फरवरी।

शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा लि. 696 आर कोटा बारां की वार्षिक आमसभा रविवार को यूआईटी ऑडिटोरियम बालाजी नगर पर आयोजित की जाएगी। सहकारी सभा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बताया कि अधिवेशन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। वहीं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर अध्यक्षता करेंगे। साथ ही, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा तथा शिक्षा मंत्री के ओएसडी सतीश कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। इस दौरान सर्वाधिक हिस्सा राशि वाले 10 अंशधारक सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।

 

आमसभा के दौरान लोन राशि बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही संस्था द्वारा अर्जित 4 करोड रुपए के लाभ में से तकरीबन 2 करोड़ 38 लाख रुपए का लाभांश सदस्यों में वितरित करने की स्वीकृति भी आम सभा में ली जाएगी। जिसके बाद होली से पूर्व ही लाभांश वितरित किया जा सकेगा।

 

अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल तथा मंत्री जमनालाल गुर्जर ने बताया कि पिछली कार्यकारिणी ने मनमानी करते हुए नई सदस्यता बंद कर दी थी। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के द्वारा 23 फरवरी 2023 से ही नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य प्रारंभ हुआ। इसके बाद अब तक 874 नए सदस्य जोड़े जा चुके हैं।

 

प्रकाश जायसवाल तथा उपाध्यक्ष महेंद्र नागर ने बताया कि पिछली कार्यकारिणी ने 1374 डिफॉल्टर्स विरासत में सौंपे थे। जिन पर 21 करोड रुपए की राशि बकाया थी। वर्तमान कार्यकारिणी ने प्रयास करके लगभग 10 करोड रुपए की वसूली की है और अब केवल 400 सदस्य डिफाल्टर के रूप में शेष बचे हैं। संस्था द्वारा 2 वर्ष में ही 5 करोड़ की अतिरिक्त सावधि जमा करवाकर संस्था का सावधि जमा फंड बढ़ाया गया है। इसी के साथ-साथ ऋण राशि में भी बढ़ोतरी की है। जो आने वाले समय में भी जारी रहेगी। इन दो वर्षों में अंकेक्षण करवा कर लगातार समय पर लाभांश का वितरण किया गया है। वहीं संस्था में पूर्व में जारी गुरुवार साप्ताहिक अवकाश को समाप्त कर रविवार अवकाश को शुरू किया गया है। वहीं अवकाश दिवस में भी कार्यालय खोलकर 11 से 4 बजे तक राशि जमा कराने की सुविधा प्रदान की गई है। अब ऑनलाइन लिंक एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी राशि जमा की जा रही है। इस दौरान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें मंत्री जमनालाल गुर्जर, उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, संचालक गायत्री मीणा, दिनेश मीणा, कमल शर्मा, पूनम गौतम, रवि गौतम, शिवराज गोचर समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

*यह होगा आम सभा का एजेंडा*

अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बताया की आमसभा के दौरान वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2024- 25 के प्रस्तावित बजट की स्वीकृति, अंकेक्षण वर्ष 2022-23 एवं 2023- 24 के प्रतिवेदन कि आक्षेप पूर्ति, लाभांश वितरण की स्वीकृति, अंकेक्षक नियुक्ति की पुष्टि, कार्यकारिणी एवं उप समितियों की बैठक में लिए गए निर्णय की पुष्टि तथा नवीन सदस्यों का अनुमोदन किया जाएगा।

 

*क्या है सहकारी सभा 696 आर लि.*

सहकारी सभा 696 आर लि. शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी- कर्मचारियों की संस्था है। इसका गठन आजादी से पूर्व 1943 में स्व. घासीलाल जी व्यवस्थापक द्वारा की गई। जिसकी क्रियाशील पूंजी 100 करोड़ के कारोबारी दायरे को पार कर चुकी है। कोटा एवं बारां जिले में कार्यरत सदस्य संख्या लगभग 7 हजार है। यह एकमात्र से संस्था है जो अठन्नी ब्याज दर पर सदस्यों को ऋण उपलब्ध करवाती है। वहीं राजस्थान की पहली संस्था है जो लोन के माध्यम से शैक्षणिक कर्मचारियों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। संस्था ने वर्तमान में 56 करोड़ 95 लाख का सामान्य लोन, 10 करोड़ 17 लाख का इमरजेंसी लोन एवं 1 करोड़ 64 लाख का व्हीकल लोन जारी कर रखा है। वर्तमान मे 27 करोड़ 32 लाख 9 हजार 621 रुपए की एफडीआर है।

 

*सामाजिक सरोकार के कार्य भी करेगी संस्था*

संस्था में नवाचारों और संस्था के उन्नयन के लिए वर्तमान कार्यकारिणी के अथक प्रयास जारी हैं। सामाजिक सरोकार के तहत स्काउट गाइड एवं जिला प्रशासन के सहयोग से “मेरी बेटी मेरा अभिमान – मेरी बेटी मेरा गौरव”, “प्रतिभा को मिले सम्मान”, “एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ परिवार के नाम, एक पेड़ देश के नाम”, “वर्ष में एक यूनिट रक्तदान समाज के नाम”, “प्लास्टिक मुक्त कोटा – प्लास्टिक मुक्त बारां”, “स्वच्छ कोटा स्वस्थ कोटा, स्वच्छ बारा स्वस्थ बारां”, “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”, “बाल विवाह एक अभिशाप” अभियान की दिशा में भी काम करने की मानसिकता रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles