Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने अपने निर्माणाधीन मकान में नल के पाइप पर फंदा लटका कर अपनी जान दे दी

मृतक जितेंद्र उर्फ सैंकी

 

कोटा के भीमगंजमंडी में SSC की तैयारी कर रहे युवक ने अपने निर्माणाधीन मकान में नल के पाइप पर फंदा लटका कर अपनी जान दे दी।परिजनों ने आरोप लगाया कि उसका एक युवती से अफेयर था, सुसाइड से पहले उसके भाई ने युवक के साथ मारपीट की थी। वहीं युवती पर रुपए की डिमांड करने का आरोप भी लगाया। मामला कोटा के भीमगंजमंडी इलाके का बुधवार रात का है। भीमगंजमंडी थाना हेड कॉन्स्टेबल जनकराम ने बताया कि युवक जितेंद्र उर्फ सेंकी नंदा जी बाड़ी, खेड़ली फाटक इलाके में रहता था। वह निर्माणाधीन मकान में फांसी पर लटका मिला था। परिजन उसे

 

नीचे उतारकर एमबीएस हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। जनकराम ने बताया कि परिजनों ने शिकायत दी है कि जितेंद्र का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। मामले में जांच कर रहे हैं। मामा ने बताया कि 5 साल से उसका एक युवती से अफेयर चल रहा था। एक साल से युवती जितेंद्र से पैसे की डिमांड कर रही थी। बुधवार को युवती के भाई ने जितेंद्र को अपनी दुकान में बुलवाया था। दोपहर 1 बजे करीब जितेंद्र युवती के भाई के दुकान पर गया। वहां पहुंचते ही युवती के भाई ने जितेंद्र को दुकान के अंदर बुलाया। मामा का आरोप है कि युवती ने भाई ने दुकान का शटर लगाकर जीतेन्द्र के साथ जमकर मारपीट की और पैसे की डिमांड की। इसका पता लगने पर में मौके पर गया और अंदर जाकर जितेंद्र को छुड़वाया। इसके बाद शाम 4-5 बजे तक जितेंद्र मेरे साथ ही था। बाद में जितेंद्र उनके निर्माणाधीन मकान में चला गया। मैं रात को 8 बजे मकान में गया तो जितेंद्र नल के पाइप पर फांसी पर लटका हुआ था। युवती के भाई ने 4-5 दिन पहले जितेंद्र का मोबाइल छीन लिया था। जितेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही युवती के परिजनों ने मोबाइल बीर गिफ्ट वापस लौटा दिए। जितेंद्र काफी समय से तनाव में था। उसके पिता ऑटो चलाते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles