वृत्तचित्र श्रृंखला ‘कल्ट ऑफ फियरः आसाराम बापू’ की रिलीज के बाद प्रवचनकर्ता और दुष्कर्म के दोषी आसाराम बापू के अनुयायियों ने डिस्कवरी चैनल के अधिकारियों धमकी दी। सुप्रीम कोर्ट ने ‘ कम्युनिकेशंस इंडिया’ की ओर से याचिका पर गुरुवार को इसके अधिकारियों को अंतरिम पुलिस सुरक्षा प्रदान की।न्यायालय ने कहा कि 3 मार्च 2025 से शुरू होने वाले सप्ताह में नोटिस का जवाब दिया जाए। इस बीच हम पुलिस अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि याचिकाकर्ता कार्यालय का उपयोग कर सकें और याचिकाकर्ताओं को शारीरिक चोट पहुंचाने संबंधी कोई धमकी न दी जाए।






