Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शहरवासियों का एयरपोर्ट का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है,कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिए हैं

शहरवासियों का एयरपोर्ट का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है।ने कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिए हैं।गुरुवार को दोपहर 2 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय उड्डयन मंत्रीराममोहन नायडू ने उनसे मुलाकात की।उन्होंने स्पीकर बिरला को एयरपोर्ट को लेकर चल रही प्रक्रियाओं की जानकारी दी। स्पीकर बिरला ने उन्हें शीघ्र टेंडर जारी करवाने को कहा, जिसके बाद शाम होते-होते एएआई ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान स्पीकर बिरला का ओएसडी राजीव दत्ता व एयरपोर्ट अथॉरिटी के शरद कुमार भी मौजूद रहे।उड्डयन मंत्री नायडू ने स्पीकर बिरला को जानकारी दी कि अगले 3 महीने में टेंडर से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। दिसंबर 2027 तक एयरपोर्ट निर्माण पूरा कर लिया जाएगा और कोटा से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) विमान सेवा शुरू हो जाएगी। इसका लाभ कोटा-बूंदी क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पूरे हाड़ौती और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों को मिलेगा।

 

एएआई द्वारा जारी टेंडर के अनुसार, पहले फेज में करीब 467.67 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट का निर्माण कार्य होगा। इसमें रनवे सहित एयर साइड से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रेल जबकि, दिसंबर 17 अप्रेल को टेंडर घोषित होंगे। इसके अलावा अन्य एजेंसियों द्वारा भी सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर काम शुरू कर दिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles