Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कवि किशन वर्मा के महाकाव्य’ बुद्धायन’ और ‘ कोरोना का कहर’ का लोकार्पण समारोह आज

सुप्रसिद्ध कवि किशन वर्मा के प्रतीक्षित महाकाव्य बुद्धायन, का भव्य लोकार्पण, मंगलवार को अपराह्न 12 बजे मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रंगबाड़ी में संपन्न होने जा रहा है। हाड़ौती के इस महाकाव्य में विश्व को अहिंसा और शांति के महान साधक गौतम बुद्ध के जीवन चरित्र, विचारों और उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चित्रित किया गया है। हिन्दी और राजस्थानी भाषा में कवि किशन वर्मा का यह छठा महाकाव्य है. दो सत्रों के इस लोकार्पण समारोह में किशन वर्मा के खंड काव्य कोरोना का कहर के विमोचन के साथ साथ अंचल के कुछ विशिष्ट मनीषियों

और सहयोगियों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रथम सत्र के डॉ. एच. एन. बौद्ध धर्माचार्य, साहित्यकार जितेन्द्र निर्मोही, अंबिका दत्त चतुर्वेदी एवं योगेन्द्र कुमार शर्मा विशिष्ठ अतिथि समाज सेविका एवं लेखिका डॉ. प्रीति मीणा होंगी. सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर अनिता वर्मा करेंगी। इस सत्र में कृति परिचय सत्येन्द्र वर्मा द्वारा, पत्रवाचन महेन्द्र नेह एवं ममता महक द्वारा तथा संचालन विजय जोशी द्वारा किया जाएगा। दूसरे सत्र की अध्यक्षता राजेन्द्र कुमार शर्मा, निदेशक सुभाष

अकादमिक एजुकेशन ग्रुप करेंगे. इनके अतिरिक्त पार्षद गिरिराज महावर, साहित्यकार डॉ. के. बी. भारतीय, मुकुट मणि राज, दौलत राम शाक्यवाल एवं धनीराम समर्थ सारस्वत अतिथि होंगे तथा संचालन राजेन्द्र पंवार व आनंद हजारी द्वारा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles