Wednesday, October 14, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति ने लाला लाजपत राय की 160 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

कोटा /मंगलवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वाधान मेंअग्रवाल समाज के गौरव पंजाब केसरी की उपाधि प्राप्त करने वाले लाला लाजपत राय की 160 वी जयंती पर शॉपिंग सेंटर कोटा पर प्रतिमा पर माला अर्पण कर उनको नमन किया।संभाग महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया कि संभाग अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल की नेतृत्व में उनकी अध्यक्षता में आज लाला लाजपत राय की 160 वी जयंती के उपलक्ष में शॉपिंग सेंटर कोटा पर माला अर्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अग्रवाल समाज में जन्म लेने वाले पंजाब के पंजाब केसरी के नाम से जाने वाले ऐसे महान व्यक्ति को नमन करते हुए उनको याद किया।

आज के कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व महामंत्री पी पी गुप्ता, रिटायर मैनेजर आर के गोयल, श्याम अग्रवाल , सुरेश कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल , महिला अध्यक्ष श्रीमती कमला मित्तल ,श्रीमती संगीता गर्ग, मंत्री भारतीय जैन, श्रीमती उमा सिंगल, श्रीमती राखी बंसल एवं संस्था के गणमानिया सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles