Sunday, April 26, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रेलवे थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ की कार्यवाही 

के डी अब्बासी

कोटा, जनवरी। कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनके दर पकड़ शुरू कर दी। उन्होंने अवैध हथियार रखने वाले नूरुद्दीन को एक अवैध चाकू, शिबू अंसारी को दो जिंदा कारतूस सहित रेलवे वर्कशॉप ओरिया बस्ती के नजदीक से गिरफ्तार किया है। कोटा सिटी एसपी अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा को अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान शुरू करने की दिशा निर्देश दिए गए थे। रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने अभियान को सफल बनाते हुए दो जनों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles