Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रावण का पुतला खङा करने का काम शुरू, कल मुहूर्त अनुसार हॊगा रावण दहन

राष्ट्रीय मेला दशहरा 2024 में 12 अक्टूबर को रावण दहन किया जाएगा। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनकर तैयार है, जिन्हें खड़े करने के लिए बांस का पेड़ा बनाकर तैयार कर दिया गया है। इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों की ऊंचाई बढ़ाई गई है। रावण का पुतला 80 फीट जबकि कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले 60-60 फीट के होंगे। रावण का पूरा परिवार दहन स्थल पर शुक्रवार को खड़ा हो जाएगा।

131 वां राष्ट्रीय मेला दशहरा मेले में तलवार चलाने, पलकें हिलाने, होंठ हिलाने जैसे मूवमेंट भी करेगा।पुतले बनाने वाले कारीगरों ने बताया कि रावण का पुतला बनाने में 3 क्विंटल रद्दी, 1 हजार बांस, 2 क्विंटल सूतली, डेढ़ क्विंटल मैदा, 80 किलो टाट और 1 क्विंटल कलर पेपर का प्रयोग किया गया है। कारीगर की 20 लोगों की टीम एक महीने 10 दिन से लगी हुई है।

मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि इस बार रावण को थ्री डी लुक में तैयार कराया गया है। रावण खड़ा होने के बाद उसकी झालर कुर्ते की तरह हिलती हुई नजर आएगी। इसकी सजावट में थ्री डी इफेक्ट डाला गया है। यह 3 डी प्रभाव हर तरफ से एक सा नजर आएगा। वहीं हर बार की तरह रावण गर्दन घुमाने, तलवार आज डटेगा दहन स्थल पर राजवंशी ने बताया कि रावण के पुतले को शुक्रवार को दोपहर तक खड़ा कर दिया जाएगा। इसके लिए 2 क्रेन लगाई गई है। फिलहाल गुरुवार को 600 चाली और 1 हजार बल्ली से पेड़ा तैयार किया गया। जिस पर से रावण के कुनबे को खड़ा करने में गुरुवार को रातभर मजदूर डटे रहे। यह 105 फीट का पेड़ा 2 दिन में 20 मजदूरों द्वारा तैयार किया गया है। रावण को खड़ा करने में नगर निगम के निर्माण अनुभाग की पूरी टीम लगी हुई है। वहीं 60 मजदूर तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं। रावण की धड़ घर जैसा, रावण का पुतला फिलहाल टुकड़ों में बना हुआ है। जिन्हें जोड़ा जाएगा। जिसमें 16 फीट का सिर,40 फीट का धड़, 6 फीट का ताज, 22 फीट के पैर और 15 फीट का लहंगा है। रावण का धड़ जमीन पर लेटा हुआ इतना विशाल लग रहा है, जैसे किसी का घर हो। रावण की जूतियाँ नदी में तैरती नाव जैसी लग रही है। रावण की सुरक्षा में निगम के द्वारा 6 जवान तैनात किए गए हैं।

पुतले की एक झलक पाने को – पहुँच रहे लोग रावण के पुतले बनकर तैयार हैं। जो अलग अलग टुकड़ों में सिर, धड़ और पैर के रुप में मेला प्रांगण में रखा गया है। वहीं ताज भी अलग से रखा है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग रावण की एक झलक देखने के लिए आ रहे हैं। हर कोई पुतले के साथ सेल्फी लेने की होड़ में है। हालांकि निगम प्रशासन की ओर से पुतले की सुरक्षा में जवान तैनात किए गए हैं। जो पुतले के पास जाने से लोगों को रोक रहे हैं। कल मुहूर्त अनुसार होगा रावण दहन

राष्ट्रीय मेला दशहरा 2024 के तहत मेला परिसर स्थित विजयश्री रंगमंच पर शनिवार को परंपरागत तरीके से रावण दहन किया जाएगा। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया की परंपरा अनुसार भगवान लक्ष्मीनारायण जी की सवारी गढ़ पहले से 6 बजे रवाना होगी। दशहरा मैदान पर रियासतकालीन परंपरा से ज्वारा पूजन और श्री सीता जी के पाने का पूजन किया जाएगा। इसके बाद। मुहूर्त अनुसार रात 7-01 बजे से 7-31 बजे के मध्य रावण दहन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles