Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में एक और रेलवे अंडर ब्रिज की मिलेगी सॏगात,रेलवे अधिकारियों ने मौका निरीक्षण किया

कोटा 10 अक्टूबर। कोटा में एक और रेलवे अंडर ब्रिज बन सकता है। इसकी संभावना तलाशने के लिए बुधवार को रेलवे अधिकारियों ने मौका निरीक्षण भी किया है। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने 6 सिग्नल से करीब 100 मीटर दूर चंबल नदी पूल की तरफ अंडर ब्रिज बनने की संभावना जताई है। यह अंडर ब्रिज कैलाशपुरी सामुदायिक भवन और गणेशपुरा अंडर ब्रिज के पास से निकलेगा। अधिकारियों ने बताया कि एक हफ्ते में वह इसकी रिपोर्ट कोटा मंडल रेल प्रशासन को सौंप देंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू हो सकती है। इससे पहले अधिकारियों ने बंद हुए 109 क्रॉसिंग गेट के आस पास तकनीकी समस्या के चलते अंडर ब्रिज की संभावना से इनकार कर दिया। अधिकारियों के साथ सुदेश तमोली सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।17 साल से की जा रही मांग उल्लेखनीय है कि रंगपुर रोड ओवर ब्रिज बनने के बाद करीब 17 साल पहले कोटा स्टेशन के पास क्रॉसिंग गेट 109 को बंद कर दिया गया था। लेकिन रंगपुर ओवर ब्रिज की परेशानियों के चलते नेहरू नगर, संजय कॉलोनी, बापू कॉलोनी तथा शास्त्री कॉलोनी सहित स्टेशन क्षेत्र की दो दर्जन कॉलोनी कॉलोनी के लोगों द्वारा यहां पर अंडर ब्रिज की मांग की जा रही थी। सबसे ज्यादा परेशानी शव यात्रा के समय आती है। कब्रिस्तान और शमशान घाट जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग शव लेकर एक साथ रेल पटरी से होकर गुजरते हैं। शव यात्रा में कई बुजुर्ग लोग भी शामिल होते

हैं। इन दिनों ट्रेनों की रफ्तार भी बड़ी है। ऐसे में यहां कभी कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है प्रधानमंत्री से की मांग इसके चलते यहां अंडर पास बनाने के लिए लोगों द्वारा प्रधानमंत्री और रेल मंत्री सहित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कई बार मांग की जा चुकी है। लेकिन रेलवे यहां पहले ही अंडर ब्रिज की संभावना को जानकारी चुकी है। लेकिन लोगों की लगातार मांग केबाद ओम बिरला ने रेलवे से यहां पर फिर से अंडर ब्रिज की संभावना तलाश में को कहा है। यहां पर अंडर ब्रिज की संभावना को टटोला जा रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles