Tuesday, September 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कल शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण की शुरुआत होगी

शिक्षक दिवस के अवसर पर कल प्रदेश के 55 हजार 800 बच्चों को टेबलेट बांटे जाएंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों सहित विभिन्न अधिकारियों की बैठक ली तथा शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा की। शिक्षा मंत्री दिलावर ने निर्देश दिए कि शिक्षक दिवस के अवसर पर जयपुर में मुख्य समारोह आयोजित होगा। शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण की शुरुआत की जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ टैबलेट बांटेंगे। सभी जिलों में टैबलेट पहुंचा दिए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उसी दिन इनका वितरण करेंगे। जयपुर में मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री 11 बच्चों की टैबलेट बांटेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles