कोटा । भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश स्तर पर भाजपा सदस्यता अभियान का लॉंचिंग कार्यक्रम भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में हुआ। कोटा से शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्यता ग्रहण करवाकर सदस्यता अभियान का दिल्ली में शुभारंभ किया गया इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा प्रदेश कार्यालय जयपुर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा मुखमंत्री भजन लाल शर्मा की सदस्यता से प्रदेश में अभियान की शुरूआत गयी
इसी कड़ी में बुधवार 4 सितम्बर से राजस्थान के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा ,बुधवार को कोटा में पूर्व कृषि मंत्री राजस्थान सरकार प्रभुलाल सैनी के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 1 बजे प्रेस वार्ता पश्चात् भाजपा सदस्यता अभियान कोटा का जिला स्तरीय लॉचिंग कार्यक्रम रहेगा।
इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी मयंक सेठी, अनिल शर्मा मण्डल अध्यक्ष नयापुरा, राम लाल टटवाडिया एसी मोर्चा ज़िलाध्यक्ष, ऋतु शर्मा, सोनिया राठौड़, कीर्तिकान्त गोयल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे l




