जयपुर/सर्वोच्च न्यायालय के एससी-एसटी आरक्षण के संबंध में दिए गए निर्णय के संबंध में कुछ संगठनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है, इस दौरान राज्य में कानून व्यवस्था शांति व यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सचिवालय में बैठक की गई, मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि बंद के आयोजनों को निरंतर संपर्क में रहे, जुलूस का मार्ग, बंद शामिल लोगों की संख्या, जुलूस कितने बजे कहां पहुंचेगा, आदि की जानकारी संबंधित अधिकारी से साझा करें, मुख्य सचिव वाले ने निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखें, अफवाह फैलाने वाले और भड़काने वाले मैसेज शेयर करने वालों को चिन्हित कर कार्यवाही करें, तथा गलत तथ्य का सोशल मीडिया तथा प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया खंडन जारी रखें
कोटा 20 अगस्त/ हाड़ोती दलित आदिवासी महासंघ के संयोजक कुन्दन चीता ने बताया की बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के बनाये संविधान के साथ केंद्र सरकार और सर्वोच्च न्यायालय की सोची समझी रणनीति से आरक्षण से हो रही छेड़छाड़ को देश के करोड़ों मूलनिवासी आदिवासी दलित पिछड़े लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे लेटरल भर्ती के मार्फ़त पिछली गली से पूँजीपति लोगो को उच्च पदो पर बिठाने का केंद्र सरकार के निर्णय का हाड़ोती के लाखों दलित आदिवासी पिछले लोग विरोध करेंगे कुन्दन चीता ने बताया की सुप्रीम अदालत बाबा साहब के बनाये संविधान पर अपना निर्णय नहीं थोपे






