कोटा 19 अगस्त। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने सोमवार को परिवार संग रक्षा बंधन पर्व मनाया । राकेश जैन ने बताया की मड़िया परिवार की सभी पीढीयों में पहली पीढी से प्रकाश चंद जैन, द्वितिय पीढी से राकेश जैन एवं तृतीय पीढी से खुश जैन सहित परिवार जन ने आज सामूहिक रूप से एकत्रित होकर रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया। मड़िया परिवार पिछले कई वर्षों से सामूहिक रूप से रक्षा बंधन पर्व मनाता आ रहा हैं,जिसमें 150 से अधिक मड़िया परिवार सदस्य एक जगह एकत्रित होते है।
बुआ निर्मला जैन, कैलाश जैन एवं मंजू जैन ने भाईयों को राखी बांधी। परिवार में प्रकाश चंद जैन, विमल चंद जैन, दिनेश जैन, राजेश जैन, पंकज जैन, पियूष जैन, मोनू जैन, सोनू जैन, विनित जैन भाईयों को सुनिता, प्रिति, वर्षा, रितु, ज्योति, चेलना, तीलकमती बहिनों ने हाथों की कलाईयों में राखी बांधी एवं मिठाई खिलाकर मुंह मिठा किया।






