Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय सम्मान परिचर्चा एवं आजादी को समर्पित विराट कवि सम्मेलन संपन्न

चंबल साहित्य संगम एवं आईना परिवार के तत्वाधान में सूफी हकीमुद्दीन शाह पावन स्मृति सम्मान 2024 का लक्ष्मी मैरिज गार्डन मे संपन्न हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ गीतकार किशन लाल वर्मा ने सरस्वती वंदना व कुरान की तिलावत से हुआ, तीन सत्रो में संचालित इस गरिमामय समारोह के प्रथम सत्र में डॉ. गोपाल ‘राजगोपाल’ (उदयपुर), जमील अंसारी जमील (नागपुर), वाजिद हसन काजी (जोधपुर), कुंवर जावेद (कोटा), हाफिज अंसारी (भीलवाड़ा), डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल (कोटा), उक्त सम्मान से नवाजा गया, हलीम आईना ने सूफी हकीमुद्दीन शाह के जीवन पर प्रकाश डाला तथा सभी सम्मानित व्यक्तित्व को प्रशस्ति पत्र अंग वस्त्र, श्रीफल व नगद राशि भेंटकर सम्मानित किया गया, संचालन संस्था अध्यक्ष बद्री लाल ‘दिव्य’ ने किया, द्वितीय सत्र में हलीम आईना के चर्चित कविता संग्रह ‘आईना बोलता है’… परिचर्चा हुई इसके प्रमुख वक्ता समद राही (सोजत सिटी) थे, जिसमें सभी वक्ताओं ने ‘आईना बोलता है’ कविता संग्रह को विभिन्न दृश्यों को उकेरती श्रेष्ठ रचनाओं का गुलदस्ता बताया, प्रथम व द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि समाजसेवी नेवा लाल गुर्जर थे, अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अंबिका दत्त चतुर्वेदी ने की, तथा वरिष्ठ अतिथि प्रो. डॉ.अनीता वर्मा रही, द्वितीय सत्र का संचालन कवि कथाकार व समीक्षक विजय जोशी ने किया, तीसरे सत्र में आजादी को समर्पित सरस काव्य संध्या का आयोजन हुआ, जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ गीतकार मुकुट मणिराज थे, अध्यक्षता विश्वामित्र दाधीच ने की, विशेष अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार किशन लाल वर्मा, डॉ.कृष्णा कुमारी, सिराज अंसारी थे, इस कवि सम्मेलन में कुंवर जावेद, रामनारायण ‘हलधर’ समद राही, डॉ. गोपाल ‘राजगोपाल’, हलीम आईना बद्रीलाल’दिव्य’ राजेंद्र पंवार, सुरेश पंडित, प्रो.अनीता वर्मा, मंजू रशिम, रामकरण प्रभाती, जमील अंसारी जमील, वाजिद हसन काजी आदि कवि शायर उपस्थित रहे, संचालन चांद शेरी ने किया कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles