Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जबलपुर में रघुराज सिंह कर्मयोगी को डॉ. दिनेश खरे स्मृति हिंदी भूषण अलंकार से सम्मानित किया जाएगा

 

             विश्व वाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर द्वारा अखिल भारतीय दिव्य नर्मदा अलंकरण 2023 – 24 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह अलंकरण समारोह 20 अगस्त 2024 को महर्षि दयानंद सरस्वती सभागार जबलपुर में संपन्न होगा। संस्था के अध्यक्ष श्री बसंत कुमार शर्मा मुख्य प्रबंधक रेलवे बिलासपुर की घोषणा के अनुसार कोटा के रघुराज सिंह कर्मयोगी को डॉ दिनेश खरे स्मृति हिंदी भूषण अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

यह पुरस्कार रघुराज सिंह कर्मयोगी को रेलवे इंजीनियरिंग पर हिंदी में लिखी गई तकनीकी पुस्तक “आधुनिक कोच मेंटेनेंस टेक्नोलॉजी” के लिए दिये जाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के कर्मचारियों के लिए लिखित परीक्षाएं, साक्षात्कारों मैं भाग लेने हेतु एवं जानकारी समृद्ध करने के लिए सरल हिंदी भाषा में यह पुस्तक लिखी गई है। पुस्तक को पढ़कर रेलवे कर्मचारी लाभान्वित हो रहे हैं। पुरस्कार स्वरूप नगद राशि, शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र दिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles