Sunday, August 30, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जेके लोन में भोजन वितरण किया, कई सामाजिक कार्य संपन्न हुए

कोटा/जयपुर

भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद स्व मदन लाल सैनी की पांचवी पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि और पर्यावरण रक्षा की शपथ के साथ पौधारोपण महाअभियान की शुरूवात की गई। इसके साथ ही जेके लोन अस्पताल में मरीज के परिजनों को दाल चावल व नुकती का प्रसाद वितरण किया गया। सादगी की मिसाल मदन लाल सैनी की पांचवी पुण्य तिथि पर गणेश तालाब स्थित सुमन भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल में परिवारजन प्रबुद्धजन एवं सर्व समाज द्वारा स्व मदन लाल सैनी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। स्व मदन लाल सैनी अमर रहे अमर रहे के नारे के बीच सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और श्रद्धा से याद किया और उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा ली। स्व मदन लाल सैनी की पुण्यतिथि पर पौधारोपण और पर्यावरण रक्षा की शपथ दिलाई और पौधारोपण महा अभियान की शुरूवात की गई। गणेश तालाब में औषधीय, फलदार छायादार दर्जनों पौधे लगाए और सेकडो पौधे वितरित किए यह पौधारोपण महाअभियान निरंतर स्व श्री मदन लाल सैनी की 13 जुलाई जयंती तक जारी रहेगा। इससे पूर्व प्रात काल जे के लोन अस्पताल में सोभाग्य सेवा संस्था के सहयोग से परिजनों को दाल चावल नमकीन मिठाई का वितरण किया। । परिवारजनों ने दिवंगत मदन लाल सैनी के सिद्धांत आदर्शो और कार्यकर्ता समर्पण और पीड़ित मानव सेवा भाव को निरंतर जारी रखने का प्रयास किया है।

 

इस अवसर पर समाज सेवी व स्व श्री मदन लाल सैनी दामाद डा दुर्गा शंकर सैनी ने बताया कि स्व श्री मदन लाल सैनी ने राष्ट्र सेवा में अपना जीवन समर्पित किया और सर्वसमाज के कार्यकर्ता के साथ राष्ट्रहित सर्वोपरि रखा,वो सादगी व अनुशासन की प्रतिमूर्ति थे और कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सेवा के संकल्प का आदर्श प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मंच संचालन और मुख्य वक्ता के रूप में श्री पुरषोत्तम जी अजमेरा प्रदेश महामंत्री ओबीसी विकास मंच राजस्थान ने कहा कि स्वर्गीय मदन लाल सैनी का सेवा समर्पण किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता संजोए रखेगा ,मेने उनके साथ व्यक्तिगत रूप से जुड़ के कार्य किया हैं और उनकी लोकप्रियता के कारण ही प्रदेशाधक्ष बनने पर कोटा में ऐतिहासिक स्वागत हुआ।

कप्तान बी एल सुमन साहब ने दीप प्रज्वलित किया पूरा जीवन अनुकरणीय है पार्टी और समाज को समर्पित है। नाथूलाल पहलवान ने कोटा उनका दूसरा घर रहा है कोटा से उनको हमेशा लगाव रहा और अपनी 4 बेटियो को शादी कोटा में की। अंत में परिवारजनों ने सभी का आभार प्रकट किया। सभी वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाज सेवी डॉ दुर्गा शंकर सैनी (दामाद), पुरुषोत्तम अजमेरा महामंत्री ओ बी सी विकास मंच, गुरु नाथू लाल पहलवान,कैप्टन बीएल सैनी,देवकरण सुमन,पार्षद राकेश पुटरा, बालकिशन सुमन,, रामशंकर माली पूर्व पार्षद, राम कल्याण सुमन

सत्यनारायण सुमन,मुकेश सुमन,

, गुरु प्रकाश सुमन, भानु पहलवान श्रवण सुमन,सुनील गहलोत, ,वैभव सैनी,दीपक सुमन जीतू ,प्रकाश कछावा,डॉ राजेंद्र मालव,महेंद्र पाल नागर

भवानी शंकर ,प्रभु लाल सैनी,

राकेश खींची मुकेश मालव नरेंद्र नागर, बंटी प्रजापत ऋतिक जलानी सत्य प्रकाश,जगन्नाथ सुमन ,दीपक सुमन,दिव्या मीना ,मोनिका मीणा शिव मालव,दीपक नागर,रामबाबू मालव इंद्रराज सुमन,अजय वारिया,सहित सेकडो प्रबुद्धजन ,शुभचिंतक उपस्थित रहे

 

*परिवारजन दामाद डॉ दुर्गा शंकर सैनी, कुलदीप सैनी, मनीष बेगरी, बेटी शकुंतला सैनी, डॉ प्रियंका सैनी, एकता सैनी मुकेश सुमन नातिन निष्ठा तंवर,भव्य तंवर, यूवी,सौरव, गौरव सहित परिवारजन द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की*

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles