Monday, August 31, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मेहनत और प्रयासों से हार ना मानने की कला भी एक स्वस्थ व्यक्ति की निशानी है- जादूगर आंचल

 

शहर के नयापुरा स्थित खण्ड गांवड़ी क्षेत्र के गणेश मंदिर परिसर में कंज्यूमर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ़ इंडिया सीसीआई राजस्थान के प्रदेश संयुक्त सचिव लकी गोयल एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी गुप्ता के जन्मदिन पर निशुल्क मैडिकल कैंप में शामिल हुआ। कार्यक्रम में अतिथि विश्व विख्यात जादूगर आंचल और राज्य उपभोक्ता परामर्श केंद्र के चेयरमैन पंकज शर्मा, भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के कोटा जिलाध्यक्ष रवि सामरिया, अभिभाषक परिषद कोटा के जिलाध्यक्ष मनोज पुरी, डॉ.आनंद शर्मा, अरुण शर्मा, मुकेश वैष्णव, एड. ज्योति गोड, समाजसेवी राधिका जादौन, पार्षद ज्ञानेंद्र शर्मा, पाषर्द सपना बुर्ट सहित सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा अतिथियों का माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। मेडिकल टीम का भी सम्मान और आभार व्यक्त किया। चिकित्सा शिविर का सैकड़ों ने लाभ लिया। निशुल्क दवाओं का वितरण भी हुआ। कैंप में जनरल फिजिकल, स्वास्थ्य और दंत रोगियों को उचित उपचार और परामर्श मिला।

 

• जटिल मेहनत और योगा स्वस्थ जीवनशैली :

जादूगर आंचल ने कहां की ऐसे आयोजन मानवता को संबल देने का कार्य करते हैं। उपचार के अभाव में जीवनयापन कर रहे लोगों के लिए यह चिकित्सा शिविर संजीवनी की तरह है। नियमित योगा करने से शारीरिक और मानसिक संतुष्टि मिलती है उसी तरह मेहनत और प्रयासों से हार ना मानने की कला भी एक स्वस्थ व्यक्ति की निशानी है। सीसीआई का स्वस्थ भारत के संकल्प में यह सराहनीय योगदान है। आंचल ने आयोजन के लिए एडवोकेट ज्योति गौड़ और उनकी टीम को बधाई व धन्यवाद दिया। इस मौके पर कैक काटकर लक्की गोयल और राजेश्वरी गुप्ता का जन्मदिन भी मनाया, चिकित्सक भी सम्मानित किए। पंकज शर्मा ने मेडिकल शिविर को निरोगी रहने में बड़ा सहयोगी बताया। राकेश जैन ने इसे आमजन के लिए उपयोगी बताते हुए डॉक्टर्स और आयोजकों का आभार जताया। रवि सामरिया ने कहां यह स्वास्थ्यवर्धक और सामाजिक स्तर पर एक अच्छा आयोजन है। कार्यक्रम में चिकित्सक और सहयोगी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles