खारवाल-खारोल समाज प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित महापौर एवं उपमहापौर का किया स्वागत सम्मान
भारत सिंह चौहान✍️
कोटा। खारवाल-खारोल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को संभागीय अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय, कोटा में नवनिर्वाचित महापौर अनुसूया गोस्वामी एवं उपमहापौर विवेक राजवंशी से शिष्टाचार भेंट की। समाज के पदाधिकारियों ने दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पुष्पहार, दुपट्टा एवं समाज की कुलदेवी माँ शाकंभरी की तस्वीर भेंट कर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर अनुसूया गोस्वामी एवं उपमहापौर विवेक राजवंशी ने खारवाल-खारोल समाज द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खारवाल-खारोल समाज सदैव सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग रहा है। हम कोटा के चहुंमुखी विकास, स्वच्छता एवं सुशासन हेतु सभी समाजों के सहयोग से कार्य करेंगे।
इस गरिमामय अवसर पर समाज संस्था के अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल, संरक्षक पूर्व सरपंच राम रतन खारवाल बोरखंडी, महामंत्री रामू खारवाल, जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र डोडिया, संगठन मंत्री बालचंद खारवाल, समाजसेवी – राजेश (बंटी) खारोल बोरखंडी, सह-सचिव रमेशचंद ठेकेदार सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।





