आरक्षण चार्ट से यात्री का पता लगाया, सवाई माधोपुर स्टेशन पर परिचित को सौंपा मोबाइल
कोटा। गाड़ी संख्या 20452 नई दिल्ली-सोगरिया एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान छूटा यात्री का मोबाइल फोन टीटीई की सतर्कता और ईमानदारी से सुरक्षित उसके परिचित तक पहुंच गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि टीटीई श्री धर्मेंद्र खंगार को गंगापुर सिटी स्टेशन के बाद बी-4 कोच की जांच के दौरान बर्थ संख्या 17 एवं 20 के पास वनप्लस कंपनी का एक मोबाइल फोन मिला।
मोबाइल के मालिक की पहचान के लिए आरक्षण चार्ट की जांच की गई। संबंधित यात्री का आरक्षण नई दिल्ली से गंगापुर सिटी तक पाया गया। चार्ट में उपलब्ध मोबाइल नंबर पर संपर्क कर यात्री को फोन सुरक्षित मिलने की जानकारी दी गई।
यात्री के अनुरोध पर उसका परिचित सवाई माधोपुर स्टेशन पहुंचा, जहां धर्मेंद्र खंगार ने रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल रामजी लाल मीणा की उपस्थिति में मोबाइल सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया।
टीटीई की तत्परता और ईमानदारी से यात्री की कीमती वस्तु सुरक्षित वापस मिल सकी।










