Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन-सह-सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित

भारत सिंह चौहान✍️

कोटा, 30 सितम्बर /राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (RSACS) एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 30 सितम्बर 2026 को होटल लिलैक, कोटा में “One Day Orientation-cum-Sensitization Workshop” का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला एवं ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के विभिन्न घटकों, HIV/AIDS की रोकथाम, उपचार एवं देखभाल सेवाओं तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में उन्मुख एवं संवेदनशील बनाना था।

कार्यशाला का शुभारंभ कोटा जोन के संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. मुकेश विजयवर्गीय (Joint Director, Jaipur HQ), डॉ. ओ.पी. समर, CMHO बूंदी, श्री सीताराम यादव, Deputy Director -Mainstreaming, RSACS तथा श्री राजेश रंजन, Capacity Building Expert (CBE), PHFI द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यशाला में कोटा क्षेत्र के विभिन्न जिलों से CMHO, Dy. CMHO, RCHO, DTO, BCMO एवं अन्य संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। DISHA से श्री हरलाल जी ने भी कार्यशाला में सहभागिता करते हुए HIV/AIDS नियंत्रण कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों एवं समन्वय में सहयोग प्रदान किया।

कार्यशाला के दौरान PHFI के Master Trainer डॉ. श्रवण यादव एवं डॉ. दीप्ति वाजपेयी, श्री सीताराम यादव एवं श्री राजेश रंजन द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के विभिन्न घटकों, HIV/AIDS की रोकथाम, उपचार एवं देखभाल सेवाओं तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को HIV/AIDS की रोकथाम एवं उपचार सेवाओं, NACP के प्रमुख घटकों, उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, रेफरल एवं लिंकज तथा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न इकाइयों की भूमिका के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, HIV से जुड़े कलंक एवं भेदभाव को कम करने तथा HIV के साथ जीवन जी रहे व्यक्तियों (PLHIV) के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर HIV/AIDS नियंत्रण एवं रोकथाम संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न इकाइयों एवं संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

कार्यशाला के सफल आयोजन एवं समन्वय में RSACS, PHFI, Medical Directorate एवं DISHA टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से कोटा क्षेत्र में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की गतिविधियों को प्रभावी, समन्वित एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles