इल्म का चिराग हर दिल हर घर में रोशन हो- मोलाना फज़ले हक़
रिजवान खान की विशेष रिपोर्ट ✍️
कोटा | 30 सिंतम्बर हज़रत शेख अब्दुल क़ादिर जीलानी गोसे आज़म के उर्स के अवसर पर दारुल उलूम अता ए रसूल रज़ा नगर में 12 वीं गोसे आज़म कॉन्फ्रेंस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में उलमाओ इमामों ने शिरकत कर गोसे आज़म की शिक्षाओं को आम करने का आहवान किया।
कॉन्फ्रेंस के संयोजक शम्शुद्दीन पठान व अब्दुल रशीद जीलानी ने बताया कि ऑल इंडिया सीरत कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना फज़ले हक़ की अध्यक्षता व सय्यद तफज्जुल रहमान की सरपरस्ती मे आयोजित हुई
मुख्य वक्ता मौलाना सईद मुख्तार, मौलाना नौशाद रहे ऑल इंडिया सीरत कमेटी के महासचिव नियाज अहमद निक्कू मुख्य अतिथि एवं हाजी आसिफ खान, हाजी हशरुद्दीन पठान विशिष्ठ अतिथि रहे ।
इस अवसर पर लंगरे पाक भी खिलाया गया तथा समाजसेवी मोहम्मद मियां व नियाज अहमद निक्कू की ओर उलमा इमामों को उपहार पेश किए गए ।
इस अवसर पर मौलाना फज़ले हक़ ने संबोधन में कहा कि गोसे आज़म का उर्स 11वीं शरीफ के नाम पर पूरे विश्व में मनाया जाता है आपने अपना पूरा जीवन शिक्षा का चिराग़ हर दिल हर घर में रोशन करने में लगा दिया हम संकल्प ले कि हमें हर घर में शिक्षा का चिराग़ जलाना है ताकि हमारा समाज व मुल्क उन्नति के रास्ते पर चले
उलेमाओं ने मुल्क में अमन शांति खुशहाली की दुआ की
आयोजन कमेटी के फिरोज खान, मौलाना सलीम, जुल्फिकार अली ने उलेमाओं का इस्तकबाल किया।





