अन्नकूट महोत्सव पर श्री बड़े मथुराधीश जी मंदिर की ओर से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को भेंट की प्रसादी
कोटा। वैष्णव संप्रदाय की प्रथम पीठ श्री बड़े मथुराधीश जी मंदिर की ओर से अन्नकूट महोत्सव के पावन अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ठाकुर जी की प्रसादी भेंट की गई।
मंदिर अधिकारी गोपाल नामा एवं ललित जैन हरसोरा के सान्निध्य में मंदिर की ओर से सभी को सादर प्रसादी भेंट की गई। इस अवसर पर दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं तथा ठाकुर जी से सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।






