Thursday, September 10, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रोड शो का असर दिखा—रामपुरा व आर्य समाज रोड अतिक्रमण मुक्त, यातायात हुआ सुगम : अरुण भार्गव

कोटा। कोटा के सामाजिक कार्यकर्ता अरुण भार्गव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर मांग की है कि कोटा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री महीने में कम से कम दो बार कोटा में रोड शो करें। यदि महीने में दो बार संभव नहीं हो तो कम से कम एक बार रोड शो अवश्य किया जाए।

अरुण भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री के कोटा दौरे और प्रशासन की सक्रियता का सकारात्मक असर शहर में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। रामपुरा क्षेत्र में महारानी स्कूल के सामने अब सड़क पर एक भी चार पहिया वाहन खड़ा नजर नहीं आ रहा है। आर्य समाज रोड भी साफ-सुथरी और व्यवस्थित दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि यहां 80 प्रतिशत से अधिक अतिक्रमण हट चुके हैं, वहीं दुकानों के सामने सैकड़ों की संख्या में खड़ी रहने वाली मोटरसाइकिलों में भी लगभग 90 प्रतिशत तक कमी आई है। इससे आमजन का आवागमन काफी सुगम हुआ है।

भार्गव ने कहा कि यह व्यवस्था केवल मुख्यमंत्री के दौरे या प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे स्थायी व्यवस्था बनाया जाना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि यदि नियमित निगरानी नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के कोटा से जाते ही पुरानी स्थिति दोबारा लौट सकती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कोटा शहर में स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण मुक्ति की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर स्वयं रोड शो कर व्यवस्थाओं का जायजा लें। इससे अधिकारियों और संबंधित विभागों में भी निरंतर सक्रियता बनी रहेगी और आमजन को राहत एवं सुकून मिलेगा।

अरुण भार्गव ने मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया कि उनके रोड शो की फोटोग्राफी एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कवरेज करवाई जाए, ताकि शहर में किए जा रहे सुधार कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचे और कोटा को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित शहर बनाने का संदेश प्रदेशभर में जाए।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles