कोटा। कुन्हाड़ी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में हाड़ौती संभाग कोचिंग समिति की ओर से शिक्षक समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समिति की नई कार्यकारिणी ने विधिवत कार्यभार संभाला। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।
समिति के संभागीय प्रवक्ता विशाल उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष ओम मेहता को विधिवत कार्यभार सौंपा। इसके बाद समिति के निदेशकों एवं पदाधिकारियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
समारोह में संरक्षक बुद्धि प्रकाश शर्मा, पूर्व महासचिव धनेश विजयवर्गीय, महासचिव आर.के. जांगिड़, पूर्व कोषाध्यक्ष नरेश नागर, कोषाध्यक्ष प्रदीप धाकड़, उपाध्यक्ष नीरज मेहता और जिला संरक्षक एस.एल. नागर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं संभागीय प्रवक्ता विशाल उपाध्याय, हेमराज सुमन, रवि राठौर, शिवम शर्मा, दिलीप कुमावत, दशरथ सिंह नरोका, प्रदीप मेहता सहित समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कोचिंग संस्थानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और शिक्षा क्षेत्र से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर मिलकर कार्य करने और समिति की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।






