Thursday, September 10, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अग्रवाल समाज ने मनाई भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र की 176वीं जयंती, युवाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान

कोटा 9 सितंबर  बुधवार को भारतेंदु बाबू हरिश चंद जी की 176 वीं जयंती बड़े हर्ष उल्लास से मनाई गई।

अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वाधान में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी अग्रवाल समाज के गौरव भारतेंदु बाबू हरिश चंद जी की जयंती के उपलक्ष में आज प्रातः 10:00 बजे लाडपुरा जगदीश होटल के पास में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई।

संभाग महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंघल ने बताया कि लगातार पिछले कई वर्षों से संभाग अध्यक्ष श्री मोहनलाल अग्रवाल जी के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के महान पुरुष की जयंती मनाते आ रहे हैं।

आज उनकी 176 वीं जयंती पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाल कर बड़े हर्ष उल्लास से मनाई गई।

अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण बिरला जी चेयरमैन नागरिक सहकारी बैंक कोटा, अतिथि समाजसेवी श्री नवल किशोर जी गर्ग, एवं प्रमोद जी अग्रवाल रहे।

अतिथियों ने भारतेंदु बाबू हरिश चंद जी की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा ऐसे महान पुरुष से अग्रवाल समाज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए कि जहां एक दो भाषा का उपयोग करने में कठिनाई होती है वहां भारतेंदु बाबू हरीशचंद जी अग्रवाल समाज के गौरव व हिंदी साहित्य व पत्रकारिता के जनक 22 भाषा का उपयोग करते थे।

और 34 वर्ष की आयु में उनका निधन होना यह बड़ा दुख का विषय रहा। आज के कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष मनोज गोयल, मनोज गुप्ता, संगठन मंत्री नवीन अग्रवाल, उप मंत्री श्रीमती भारती जैन, आराधना अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल एवं समाज के कई गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles