Tuesday, October 6, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में श्री मथुराधीश जी मंदिर कॉरिडोर को लेकर KDA और नामदेव समाज के बीच वार्ता, 25 अगस्त को फिर होगी बैठक

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के मंथन सभागार में सचिव मुकेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में श्री मथुराधीश जी मंदिर कॉरिडोर निर्माण एवं नगरीय क्षेत्र में कराए जा रहे अन्य विकास कार्यों को लेकर श्री नामदेव समाज हितैषी सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ वार्ता हुई।

बैठक में KDA की ओर से निदेशक अभियांत्रिकी रविन्द्र प्रकाश माथुर, अधिशाषी अभियंता सुमित चितौड़ा तथा विशेषाधिकारी (भूमि) श्रीमती शिक्षा पवन शामिल हुए। वहीं नामदेव समाज हितैषी सभा की ओर से अध्यक्ष नवल किशोर सरसवाल, महामंत्री सत्यनारायण, कोषाध्यक्ष भारत नामा सहित सभा के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया।

वार्ता के दौरान समाज की संपत्ति के मुआवजे, परिसर में स्थित व्यावसायिक एवं आवासीय किरायेदारों के पुनर्वास तथा संस्था को रियायती दर पर भूमि आवंटन सहित विभिन्न मांगों और आपत्तियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

KDA की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर हितैषी सभा के प्रतिनिधियों ने निर्णय के लिए 7 दिवस का समय मांगा। वहीं KDA प्रशासन ने समाज की मांगों एवं आपत्तियों पर सहानुभूतिपूर्वक और नियमानुसार विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

आगामी वार्ता के लिए 25 अगस्त  को शाम 4 बजे पुनः बैठक निर्धारित की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles