कोटा। कोटा मंडल के यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी सं. 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, समय-सारणी एवं ठहराव के अनुसार ही संचालित होगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी सं. 09451 गांधीधाम बीजी–भागलपुर स्पेशल, जो प्रत्येक शुक्रवार संचालित होती है, अब 28 अगस्त तक 4 अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी सं. 09452 भागलपुर–गांधीधाम बीजी स्पेशल, जो प्रत्येक सोमवार संचालित होती है, अब 31 अगस्त तक 4 अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित की जाएगी।











