पाली/ मारवाड़ अंचल के पाली जिले के बरियाला गांव में बुधवार को आयोजित खारवाल-खारोल समाज के सामाजिक कार्यक्रम में कोटा संभाग अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल एवं अजमेर शहर अध्यक्ष राजेश खारोल ने शिरकत की। इस अवसर पर मारवाड़-गोडवाड़ क्षेत्र से पधारे समाज के वरिष्ठ पंच एवं प्रबुद्धजनों के साथ सार्थक संवाद और चर्चा हुई।
खारवाल ने कहा कि समाज की प्रगति का आधार पारस्परिक सहयोग और सामाजिक समरसता है। जिस समाज में सामूहिक एकता, अनुशासन और भाईचारे का भाव होता है, वही समाज शिक्षा और आर्थिक रूप से समृद्ध बनता है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की मांग को देखते हुए शिक्षा नगरी कोटा में शिक्षा ग्रहण करने वाले समाज के विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज छात्रावास का निर्माण करवाना हमारी पहली प्राथमिकता है।अजमेर शहर अध्यक्ष राजेश खारोल ने कहा कि कोटा में प्रस्तावित समाज छात्रावास हमारी सामूहिक एकता का प्रतीक बनेगा। इससे समाज के गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्त एसडीएम हेतराम खारवाल बरियाला, सरपंच घेवरराम, प्रकाश धारावत हेमावास, चेनाराम खारवाल सुमेरपुर, धनजी सोलंकी अहमदाबाद, जीवनलाल पंवार जोधपुर, मुकेश खारवाल लूणकरणसर, प्रकाश पंवार पिचियाक, सुगनसिंह, देवजी खारवाल बरियाला, प्रकाश सिसोदिया चाणौद सहित मारवाड़ अंचल के सभी समाज पंचों ने कोटा छात्रावास निर्माण में आर्थिक सहयोग करने एवं समाज में शिक्षा, एकता और अनुशासन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।






